श्री अवधेश नारायण सिंह, माननीय सभापति, बिहार विधान परिषद् की अध्यक्षता में बिहार विधान परिषद् के वर्तमान एवं पूर्व माननीय सदस्यों को देय रेल कूपन व्यवस्था के डिजिटलिकरण के संबंध में पूर्व मध्य रेल, हाजिपुर के पदाधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित हुई,
आज दिनांक:- 02.09.2026 को श्री अवधेश नारायण सिंह, माननीय सभापति, बिहार विधान परिषद् की अध्यक्षता में बिहार विधान परिषद् के वर्तमान एवं पूर्व माननीय सदस्यों को देय रेल कूपन व्यवस्था के डिजिटलिकरण के संबंध में पूर्व मध्य रेल, हाजिपुर के पदाधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित हुई, जिसमें रेल के पदाधिकारियों के द्वारा तैयार किए गए Draft Digital Workflow के तकनीकी एवं व्यवहारिक पक्षों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रस्तावित डिजिटल रेल कूपन प्रणाली के व्यवहारिक, सरल एवं सुगम पक्षों को देखते हुए माननीय सभापति महोदय ने इसे परिषद् सचिवालय में लागू करने हेतु अपनी स्वीकृति प्रदान की। उक्त बैठक में पूर्व मध्य रेल के उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री अंजय तिवारी के साथ बिहार विधान परिषद् के सचिव श्री शिव गोपाल मिश्र, निदेशक श्री ज्ञान प्रकाश, उप सचिव श्री नवीन कुमार मिश्र, अवर सचिव श्री अरविन्द कुमार सिन्हा तथा परिषद् सचिवालय के लेखा शाखा-2 के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
0 Response to " श्री अवधेश नारायण सिंह, माननीय सभापति, बिहार विधान परिषद् की अध्यक्षता में बिहार विधान परिषद् के वर्तमान एवं पूर्व माननीय सदस्यों को देय रेल कूपन व्यवस्था के डिजिटलिकरण के संबंध में पूर्व मध्य रेल, हाजिपुर के पदाधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित हुई, "
एक टिप्पणी भेजें