प्रणय भारती चंद्रवंशी की हत्या पर बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने जताया गहरा शोक, नवादा एसपी से की बात

प्रणय भारती चंद्रवंशी की हत्या पर बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने जताया गहरा शोक, नवादा एसपी से की बात

नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचु गढ़पर निवासी 22 वर्षीय प्रणय भारती चंद्रवंशी, पिता श्री मनीष कुमार चंद्रवंशी की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त किया है।

घटना की जानकारी मिलते ही डॉ. प्रेम कुमार ने नवादा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से तत्काल दूरभाष पर बात कर पूरे मामले की जानकारी ली तथा हत्या में संलिप्त अपराधी के विरुद्ध कठोर एवं उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून से ऊपर कोई नहीं है। पुलिस इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषी को गिरफ्तार कर उसे कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाने की दिशा में कार्य करे।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि नवादा में कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बिहार विधान सभा अध्यक्ष ने मृतक प्रणय भारती चंद्रवंशी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि इस अत्यंत दुःख की घड़ी में परिजनों एवं स्वजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कानून सम्मत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

0 Response to "प्रणय भारती चंद्रवंशी की हत्या पर बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने जताया गहरा शोक, नवादा एसपी से की बात"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2