बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पावन पर्व 'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी' की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और सौहार्दपूर्ण जीवन की मंगलकामना की है
बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पावन पर्व 'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी' की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और सौहार्दपूर्ण जीवन की मंगलकामना की है।
उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव समाज में धर्म की पुनर्स्थापना, अधर्म के विनाश और प्रेम-भक्ति का संदेश देता है। उनके अमर उपदेश (गीता ज्ञान) हमें जीवन के हर मोड़ पर सही मार्ग चुनने और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर उपवास, रात्रि जागरण, भजन-कीर्तन और दही-हांडी जैसे पारंपरिक उत्सवों का आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य थाती है। यह पर्व हमें सदैव अधर्म के विरुद्ध डटकर खड़े होने तथा सत्य, न्याय और धर्म की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित होने की प्रेरणा प्रदान करता है।
0 Response to "बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पावन पर्व 'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी' की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और सौहार्दपूर्ण जीवन की मंगलकामना की है"
एक टिप्पणी भेजें