मेरा युवा भारत, पटना युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिनांक 19-20 मार्च 2026 को बिहार विधान सभा के केन्द्रीय सभागार (सेंट्रल हॉल) में राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है
मेरा युवा भारत, पटना युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिनांक 19-20 मार्च 2026 को बिहार विधान सभा के केन्द्रीय सभागार (सेंट्रल हॉल) में राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राज्य के 37 जिलों से चयनित 185 युवा प्रतिभागी भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों के प्रस्तुति का मूल्यांकन डॉ० प्रेम कुमार, माननीय अध्यक्ष, बिहार विधान सभा की अध्यक्षता में गठित जूरी सदस्यों की टीम, जिसमें श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग तथा युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के माननीय मंत्री श्री संजय सिंह ( टाइगर ) एवं सूचना प्रावैधिकी तथा खेल विभाग की माननीय मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह एवं माननीय सदस्यगण श्री नीतीश मिश्रा, श्री राणा रणधीर, श्री मंजीत कुमार सिंह, श्रीमती संगीता कुमारी, श्रीमती दीपा कुमारी, श्री बाबुलाल शौर्य, श्री शुभानंद मुकेश एवं सचिव, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग शामिल होंगे, द्वारा किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को निर्धारित विषय पर भाषण के माध्यम से अपने विचार रखने का अवसर प्रदान किया जाना है। युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन तीन स्तरों जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है। जिला स्तर पर चयनित 05 प्रतिभागी राज्य स्तर पर दिनांक 19-20 मार्च 2026 को बिहार विधान सभा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा राज्य स्तर पर चयनित 03 प्रतिभागी को राष्ट्रीय स्तर पर संसद भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
0 Response to "मेरा युवा भारत, पटना युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिनांक 19-20 मार्च 2026 को बिहार विधान सभा के केन्द्रीय सभागार (सेंट्रल हॉल) में राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है"
एक टिप्पणी भेजें