बिहार विधान परिषद् में सचिव श्री अखिलेश कुमार झा को दी गई विदाई
आज दिनांक-18.03.2026 को बिहार विधान परिषद् के सचिव श्री अखिलेश कुमार झा को बिहार विधान परिषद् उप सभागार में विदाई दी गई। माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने माला पहनाकर एवं उपहार भेंट कर उन्हेंं सम्मानित किया। सभापति महोदय ने कहा कि आज मुझे आपके जाने का जहां दु:ख हो रहा है वहीं खुशी भी है कि आप सीतामढ़ी जिला सत्र न्यायधीश जैसे उच्च पद पर जा रहे हैं। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ और चाहता हूँ कि आप इससे भी उच्च पद को सुशोभित करें।
इस मौके पर बिहार विधान परिषद् के माननीय उप सभापति प्रो (डॉ.) रामवचन राय और माननीय सदस्य बिहार विधान परिषद् प्रो. विरेंद्र नारायण यादव ने भी उनके कुशल स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना की। उक्त विदाई कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद् के पदाधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
0 Response to "बिहार विधान परिषद् में सचिव श्री अखिलेश कुमार झा को दी गई विदाई"
एक टिप्पणी भेजें