राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित माननीय सदस्य श्री शिवेश कुमार ने बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की

राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित माननीय सदस्य श्री शिवेश कुमार ने बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की

राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित माननीय सदस्य श्री शिवेश कुमार ने बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष महोदय ने माननीय सदस्य श्री शिवेश कुमार को अंगवस्त्र तथा पगड़ी पहनाकर एवं गया का स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने इस मौके पर श्री कुमार का मुंह मीठा कराया। माननीय अध्यक्ष महोदय ने माननीय सदस्य के उच्च सदन में उज्जवल कार्यकाल की कामना की है। साथ ही, माननीय अध्यक्ष महोदय ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन, माननीय केंद्रीय मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

0 Response to "राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित माननीय सदस्य श्री शिवेश कुमार ने बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2