मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि में हुआ विस्तार

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि में हुआ विस्तार

*मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि में हुआ विस्तार*
उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री उद्यमी योजना राज्य में उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है। आवेदन की अंतिम तिथि को दिनांक 23.03.2026 के अपराह्न 5:00 बजे तक विस्तारित किया जाता है।
 इच्छुक आवेदक उद्यमी पोर्टल www://udyami.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर 1800 345 6214 पर किसी भी जानकारी हेतु कॉल किया जा सकता है। उद्योग विभाग, बिहार सरकार सभी पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील करता है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए समय पर आवेदन करना सुनिश्चित करें, ताकि तकनीकी असुविधा से बचा जा सके।

0 Response to "मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि में हुआ विस्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2