बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी
बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने चारों सदन का सदस्य बन कर कीर्तिमान स्थापित किया है। वे पहली बार संसद के उच्च सदन राज्यसभा पहुंचे हैं, जबकि इसके पूर्व लोकसभा, बिहार विधान परिषद और विधान सभा के सदस्य रह चुके हैं। वर्ष 2005 से बिहार की बागडोर संभालते हुए आपने राज्य के विकास में जो अतुलनीय योगदान दिया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। आपने बिहार को उस दौर से बाहर निकाला जब राज्य अपनी पहचान के लिए संघर्ष कर रहा था। आपने अपने कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य की नियति और नीति दोनों को बदल दिया। अब राज्यसभा में आपके अनुभव और दूरदर्शिता से न केवल बिहार बल्कि समूचे देश को लाभ होगा।
0 Response to "बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी"
एक टिप्पणी भेजें