बिहार विधान सभा को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक अज्ञात ई–मेल प्राप्त हुआ। प्रभारी सचिव ने त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन को इस बात की जानकारी दी
आज बिहार विधान सभा को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक अज्ञात ई–मेल प्राप्त हुआ। प्रभारी सचिव ने त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन को इस बात की जानकारी दी ।
पुलिस प्रशासन ने उक्त जानकारी के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए विधान सभा परिसर में ए.टी.एस., स्निफर डॉग्स एवं पुलिस द्वारा गहन जांच कराई। इस जांच में किसी भी प्रकार का विस्फोटक अथवा संदिग्ध वस्तु नहीं पाया गया। ऐसा प्रतीत होता है कि यह किसी असामाजिक/शरारती तत्व की करतूत थी। हालांकि पुलिस इस मामले की विधिवत जांच कर रही है।
माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने कहा कि पूर्व में भी इस प्रकार की धमकी प्राप्त हुई थी, जिसपर पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। आज भी विधान सभा परिसर में ए.टी.एस., स्निफर डॉग्स एवं पुलिस द्वारा गहन जांच की गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
0 Response to "बिहार विधान सभा को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक अज्ञात ई–मेल प्राप्त हुआ। प्रभारी सचिव ने त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन को इस बात की जानकारी दी"
एक टिप्पणी भेजें