गयाजी में 6,000 करोड़ रुपये के विशाल स्टील प्लांट की स्थापना के लिए एमओयू पर बिहार विधान सभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के प्रति व्यक्त किया आभार
बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गया जी में स्टील प्लांट की स्थापना हेतु किए गए महत्वपूर्ण एमओयू के लिए बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की गरिमामयी उपस्थिति में उद्योग विभाग और महाशक्ति ग्रुप के बीच 6,000 करोड़ रुपये के निवेश से गयाजी जिले में एक बड़े स्टील प्लांट की स्थापना से संबंधित एक महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) संपन्न हुआ है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना न केवल गयाजी बल्कि पूरे बिहार के आर्थिक परिदृश्य को बदलने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार उद्योगों के अनुकूल पारदर्शी नीतियां, बेहतर आधारभूत संरचना और त्वरित प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध करा रही है, जिससे देश-विदेश के बड़े निवेशक बिहार की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
माननीय अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि इस स्टील प्लांट की स्थापना से स्थानीय स्तर पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। साथ ही, इससे सहायक एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को अभूतपूर्व मजबूती प्राप्त होगी। माननीय अध्यक्ष ने इस ऐतिहासिक पहल के लिए मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि यह परियोजना राज्य के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
0 Response to "गयाजी में 6,000 करोड़ रुपये के विशाल स्टील प्लांट की स्थापना के लिए एमओयू पर बिहार विधान सभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के प्रति व्यक्त किया आभार"
एक टिप्पणी भेजें